पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Land Worship Done For Road Going To Balh Village First Installment Of Rs 9 Lakh Released

बल्ह गांव को जाने वाली सड़क का किया भूमि पूजन, 9 लाख रुपए की पहली किस्त जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गलोड़|बल्ह गांव के लिए 700 मीटर संपर्क मार्ग का भूमि पूजन हिमाचल पथ परिवहन निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा किया गया। कई सालों से बल्ह गांव के लोगों को सड़क न होने से बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ता था। गांव के कुछ लोगों ने इस बारे भाजपा नादौन के मंडल महामंत्री राजिंद्र की अगुवाई में अग्निहोत्री को इस बारे अवगत करवाया। सरकार और विभाग से लोगों की इस समस्या को शीघ्र दूर करने के प्रय| किए। पहली 9 लाख रुपए की किश्त जारी कर दी गई। इस मौके पर जिला परिषद बिहारी लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...