पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक का \'सबसे बड़ा\' मैमोरी कार्ड

अब तक का \'सबसे बड़ा\' मैमोरी कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैमोरी कार्ड की बनाने वाली कंपनी सैनडिस्क ने 512 गीगाबाइट्स (512 जीबी) स्टोरेज़ क्षमता का एसडी कार्ड बाज़ार में उतारा है.

यह अब तक का सबसे बड़ा मैमोरी स्टोरेज़ कार्ड है.

यह एसडी कार्ड आकार में डाक टिकट जितना है और इसकी कीमत 800 डॉलर यानी लगभग 51 हज़ार रुपए है.

कंपनी ने दस साल पहले सबसे पहला एसडी कार्ड 512 मेगाबाइट स्टोरेज़ क्षमता का बनाया था.

4-के फॉर्मेट

इस लिहाज से देखा जाए तो नया मैमोरी कार्ड सबसे पहले मैमोरी कार्ड से क्षमता में 1000 गुना होगा.

नए कार्ड को उच्च गुणवत्ता के 4-के फॉर्मेट में शूटिंग करने वाले फ़िल्ममेकर्स को लक्ष्य कर तैयार किया गया है.

एचडी रिजॉल्यूशन से चार गुना बेहतर 4-के फॉर्मेट के लिए बडी फ़ाइल की स्टोरेज़ चाहिए. औसतन एक मिनट की 4-के शूटिंग 5 गीगाबाइट्स (5 जीबी) जगह लेती है.

सैनडिस्क के मार्केटिंग विभाग के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश बहल कहते हैं, \"4-के अल्ट्रा एचडी तकनीकी उदाहरण है जो हमें बड़ी स्टोरेज़ के एसडी कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करती है.\"

एसडी कार्ड का इस्तेमाल डिज़िटल कैमरा, कैमकॉर्डर्स और मोबाइल में होता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)