- Hindi News
- National
- Ranchi News Last Chance Bs 4 Vehicles Will Have To Be Registered By 31 March
अंतिम मौका... बीएस-4 वाहनों काे 31 मार्च तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन
रांची | रांची में टेंपररी रजिस्ट्रेशन पर चल रहे बीएस-4 इंजन वाले वाहन चलाने वाले को 31 मार्च तक अपने वाहनों का स्थायी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके वाहन कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे। क्योंकि, 31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ बीएस-6 तकनीक वाले वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को सर्कुलर जारी किया है। एक अप्रैल से रांची समेत पूरे झारखंड में बीएस-4 तकनीक के वाहनों की बिक्री शोरूम से बंद हो जाएगी। इस संबंध में डीटीओ संजीव कुमार ने सभी शोरूम संचालकों को निर्देश दिया है कि तय समय में ही वाहनों का अस्थायी रजिस्ट्रेशन हर हाल में करवा लें। उन्होंने इसकी जानकारी आम लोगों को भी मिले इसके लिए शोरूम में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।