पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीनियर सिटीजंस काउंसिल, पंचकूला के नए पदाधिकारियों के चयन का प्रोसेस शुरू हो गया है। काउंसिल के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी व फाइनेंस सेक्रेटरी का 2020-22 की टर्म के लिए चयन होगा। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के लिए वीरवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक नामांकन भरा जा सकता है। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन हैं।

काउंसिल के वर्तमान अध्यक्ष आर.पी. मल्होत्रा इस पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अाज रिटर्निंग अफसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा अशोक गुप्ता ने जनरल सेक्रेटरी, के.के. मक्कड़ ने उपप्रधान, सुरेश गुप्ता ने सेक्रेटरी, एनके शर्मा ने फाइनेंस सेक्रेटरी पोस्ट के लिए नामांकन भरा। अशोक गुप्ता को छोड़कर शेष सभी सीनियर सिटीजंस पहले वाली पोस्ट पर ही दोबारा चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले कर्नल रिटायर गोपाल काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी थे। उनकी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण अशोक गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी पोस्ट के लिए चुनाव मैदान में उतारा गया है। अशोक गुप्ता स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से डिप्टी जनरल मैनेजर रिटायर हैं।

आर्य समाज मंदिर, सेक्टर 9 में नामांकन भरे जा रहे हैं। इसके लिए प्रो. जे एल दवेसर को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। शहर में कुल 1540 सीनियर सिटीजंस इसके मेंबर्स हैं। शहर को 16 हिस्सों में बांटा गया है। कुल मेंबर्स 300 लोगों के कोलेजियम पहले चुन चुके हैं। अब यह 300 मेंबर्स का कोलेजियम काउंसिल के नए पदाधिकारी चुनेगा। सभी 16 हिस्सों से कोलेजियम में चुन कर आए मेंबर्स का वर्तमान पदाधिकारियों को समर्थन हासिल होने के कारण आज नामांकन दाखिल करने वाले आर.पी. मल्होत्रा व टीम का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। अगर कोई मेंबर्स किसी पद के लिए नामांकन दाखिल करता है तो 29 मार्च को चुनाव होंगे। नामांकन भरने वाले 15 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...