पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। अंकलेश्वर तहसील के जूना दीवा गांव के रहने वाले और अफ्रीका के मोरिटजबर्ग शहर में स्थायी रूप से रहने वाले मांजरा परिवार के 5 सदस्योें की संदेहास्पद मौत में हत्या की आशंका है। गुरुवार को मांजरा दंपति अपने बेटे-बेटी तथा एक अन्य महिला का शव जली हुई हालत में उनके मकान से मिले हैं। इस परिवार की बड़ी बेटी की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। शादी में यह परिवार बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है। दीवा गांव में शोक…
जैसे ही यह खबर दीवा गांव में मिली, तो सभी शोक में डूब गए। अभी 8 दिन पहले ही तो अब्दुलभाई की बेटी महजबीन की शादी में सभी जमा हुए थे। पूरा परिवार खुश था। शादी के दौरान उनके घर में रिश्तेदारों का आना-जाना हुआ। जिस बेटी की शादी हुई थी, वह जोहान्सबर्ग में होने के कारण वह बच गई। दीवा में अब्दुल भाई की मां और छोटे भाई रहते हैं। जिन 5 लोगों की संदेहास्पद मौत हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं- अब्दुल अजीज आदम मांजरा (50), गौरी बेन अब्दुल अजीज मांजरा (40), मोहम्मद रिजवान अब्दुल अजीज मांजरा (10), मेहरुनिशा (13), इसके अलावा एक अन्य महिला।
20 साल पहले ही चले गए थे अफ्रीका
दीवा गांव के मांजरा फडिया मेंं रहने वाले अब्दुल अजीज मांजरा 20 साल पहले ही अफ्रीका चले गए थे। फिर वे वहीं स्थायी रूप से रहने लगे। वे वहां एक माॅल में नौकरी करते थे। पिछले 5 महीनों से वे मारिटजबर्ग शहर के लार्च रोड एरिया में रहने लगे थे। गुरुवार को उनके मकान में आग लग गई, जिससे उनका पूरा परिवार जल गया। पुलिस ने उस मकान से 5 शव बरामद किए। पड़ोसियों ने बताया कि आग लगने के ठीक पहले वहां झगड़ा हुआ था। मकान में एक अन्य वृद्धा की लाश मिली है, उसके बारे में पता चला है कि वह अब्दुल अजीज की बेटी के ससुराल पक्ष से थी।
दो व्यक्ति संदेह के घेरे में
प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि मकान को बंद करने के बाद उसमें आग लगाई गई है। मृतक के भाई इब्राहीम अजीज ने बताया कि सुबह 3.30 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने दो व्यक्तियों को शक के दायरे में रखा है। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि मकान में पेट्रोल बम फेंका गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.