पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना एम्स में हुई अवैध नियुक्तियों पर महीने भर में आएगी अंतिम रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पटना एम्स में पहले हुई अवैध नियुक्तियों पर अंतिम रिपोर्ट एक महीने में आएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वे रविवार को दिल्ली में पटना एम्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मंत्री ने कहा- हमारी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। पटना एम्स में भी इसका अनुकरण होगा। 

 


- बैठक में पटना एम्स की नियुक्तियों में हुई गड़बड़ियों के मामले में आर्या कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। रिपोर्ट की तकनीकी एवं अन्य पहलुओं पर विचार कर निर्णय हुआ कि कार्रवाई के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन हो। यह सभी तथ्यों का अध्ययन कर महीने भर में रिपोर्ट सौंपे। फिर इसके आधार पर कार्रवाई होगी। कमेटी में एम्स, नई दिल्ली के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं अधिकारी रहेंगे।

- मंत्री ने पटना एम्स में ऑपरेशन थियेटर, लैब एवं अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इसे जल्द पूरा करने को कहा।

 

मंत्री ने कहा- केंद्र सरकार बिहार के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पूरी कोशिश है कि बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। पटना एम्स में तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जानी है।

 

 

खबरें और भी हैं...