ढक्कन से कभी भी हो सकता है हादसा
आहोर| कस्बे के अस्पताल परिसर के अंदर स्थित गटर के ऊपर के क्षतिग्रस्त ढक्कन के कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ढक्कन इतना क्षतिग्रस्त हो चुका है कि इसमें किसी भी समय कोई शख्स गिरकर चोटिल हो सकता है। स्थानीय निवासी नजीर मोहम्मद ने बताया कि इसे लेकर शिकायत की गई, लेकिन अभी तक ढक्कन को ठीक नहीं किया गया है। अस्पताल परिसर में परिजनों के साथ बच्चे भी आते हैं। किसी दिन कोई बच्चा इसमें गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।