बाल विवाह रोकथाम को लेकर हुआ जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन
बाल विवाह रोकथाम को लेकर हुआ जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन
गुडा बालोतान | निकटवर्ती हरियाली गांव में स्थित निष्क्रमणीय पशुपालक आवासीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ आहोर के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम को लेकर भाषण प्रतियोगिता एवं जन चेतना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्याख्याता नरेन्द्रसिंह ने बालकों को बताया कि बाल विवाह करने से शारीरिक विकास अवरुद्ध होने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी वृद्धि होती है। इस दौरान शिक्षक कपूराराम मीना ने बाल विवाह रोकथाम के लिए बाल विवाह निषेध अधिनियम २००६ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रेमपाल डाबी, अरविन्द कुमार, सुधीर कुमार, मगाराम, गजेंद्रसिंह, विक्रम सोलंकी व स्काउट प्रभारी प्रकाशचंद्र चुंडावत समेत छात्र मौजूद थे।