पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमावस्या की छुट्टी के कारण ठेके पर बैठकर ज्यादा शराब पी, गर्मी से मौत

अमावस्या की छुट्टी के कारण ठेके पर बैठकर ज्यादा शराब पी, गर्मी से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के जोधपुर तिराहे से करीब 200 मीटर दूरी पर मंगलवार दोपहर तड़के को ज्यादा शराब का सेवन करने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमावस्या पर छुट्टी होने के कारण मोहनलाल (38) पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी चवरछा ने मंगलवार को कच्चा काम्बा रोड पर स्थित शराब के ठेके पर बैठकर शराब पी और वहां से जोधपुर तिराहे की ओर आ रहा था। ज्यादा शराब पीने से वहां नीम के पेड़ के नीचे गिर गया। काफी देर तक वह नहीं उठा तो वहां से गुजर रहे लोगों ने थाने में सूचना दी। इस पर कांस्टेबल जोगाराम ने आकर देखा तो वो मोहनलाल के शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं होने पर एएसआई अभय सिंह को सूचना दी। एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। जहा उसे मृत घोषित किया गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...