- Hindi News
- National
- वयोवृद्ध कांग्रेस कार्यकर्त्ता डांगी के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने दी श्रृद्धांजलि
वयोवृद्ध कांग्रेस कार्यकर्त्ता डांगी के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों ने दी श्रृद्धांजलि
गुड़ा बालोतान | कस्बे के मेघवालों का वास में निवासरत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं पूर्व उप सरपंच हेमाराम डांगी के निधन पर बुधवार को आहोर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने डांगी के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सवाराम पटेल, आहोर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोहनसिंह बालोत, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल चौहान, कोषाध्यक्ष अमृत प्रजापत, वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवरसिंह राजपुरोहित, भारतीय किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मगाराम चौधरी, जोगाराम डांगी समेत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता एवं मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे।