पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो व पानी के टैंकर में टक्कर, दो गंभीर घायल

बोलेरो व पानी के टैंकर में टक्कर, दो गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आहोर. हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग।

भास्कर न्यूज | आहोर

चेंडा से सांकरणा आ रही बोलेरो वाहन के पानी के टैंकर से टकराने के कारण दो लोग घायल हो गए। हादसा राखाणा चौराहा के पास मुख्य सड़क पर हुआ था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को चौपाराम चौधरी व करताराम चौधरी चेंडा ग्राम से सांकरणा गांव आ रहे थे इसी दौरान करीब 8 बजे राखाना चौराहा के पास बोलेरा गाडी पानी के टैंकर से टकरा गई। जिससे चौपाराम चौधरी व करताराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। ईएमटी अमित कुमार सेन, एंबुलेंस चालक जुनैद मोहम्मद ने अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया।

खबरें और भी हैं...