पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोकरण में परमाणु परीक्षण के 20 साल होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित

पोकरण में परमाणु परीक्षण के 20 साल होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण में परमाणु परीक्षण के 20 साल होने के उपलक्ष में पंचायत समिति सभागृह आहोर में भाजयुमो के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मां भारती के चरणों में दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत ने परमाणु परीक्षण की गुप्त योजना पर बात रखी। अति विशिष्ट अतिथि विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित ने युवा मोर्चा की सक्रियता की सराहना की। विशिष्ट अतिथि उप राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी ने सरकार की योजनाओं को बताया। अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज चारण ने कार्यक्रम की महत्ता, परमाणु परीक्षण के इतिहास एवं युवा मोर्चा के आगामी विजन पर विस्तारपूर्वक विचार रखे। वरिष्ठ भाजपा मंगलसिंह सिराणा, प्रधान राजेश्वरी कंवर, संतोष राणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित महावर, युवा मोर्चा से मुकेश राजपुरोहित, यशवंत सुथार, समुन्द्र सिंह व युवराज सुथार ने भी विचार रखे। भाजयुमो विधानसभा प्रभारी सत्यवान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंत में सभी ने पोकरण की मिट्टी व दुपट्टे से स्वागत किया।

इस मौके जोगेश सैन, भरत प्रजापत, गजेंद्र सिंह मांगलिया, अमृत दमामी, महेश सिंह, अमृत देवासी, नकुल सिंह, समुन्द्र सिंह कोराणा, जितेंद्र दवे, जगदीश देवासी, राजपुरी गोस्वामी, कुलदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन महामंत्री बंशीलाल सुथार ने किया।

भाजयुमो के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया

आहोर. कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...