पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कवराड़ा गांव में सिंधलावटी मेघवाल समाज का प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित

कवराड़ा गांव में सिंधलावटी मेघवाल समाज का प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान/पावटा

निकटवर्ती कवराडा गांव में स्थित सिंधलावटी मेघवाल समाज के तत्वाधान में डालीबाई चतुर्थ मेला महोत्सव एवं दशम प्रतिभावन सम्मान समारोह साधु संतो के सानिध्य में आयोजित हुआ। वहीं डालीबाई मेला महोत्सव एवं प्रतिभावन सम्मान समारोह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें बुधवार की रात को भजन संध्या का आयोजन हुआ।

भजन गायक कलाकार संत अर्जुनदास, संत गोविन्ददास, कवराडा सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप की ओर से एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां प्रदान की गई। तथा गुरुवार सवेरे नारी शक्ति के तत्वावधान में वरघोड़ा निकाला गया। इसके बाद सवेरे दस बजे सिंधलावटी मेघवाल समाज का प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरएएस इन्द्राराम, रिटायर आईपीएस व बहुजन चिंतक अनिल गोठवाल, आहोर पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल, एसएसवाई राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राम मीणा, राजस्थान अन ऑर्गेनाईज कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव अन्नराज मेवाड़ा, पंचायत समिति सदस्या भंवरीदेवी, शंखवाली सरपंच कमलादेवी मौजूद रहे। वही प्रतिभावन सम्मान समारोह के दौरान सिंधलावटी मेघवाल समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। और डालीबाई मेला महोत्सव समिति की ओर से समाज के अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामाराम सोनल, उपाध्यक्ष मंगलाराम राठौड़ वलदरा, अनिल विरास मुलेवा, भंवरलाल मोबारसा, सूचना प्रभारी दीपाराम परमार कवराडा, लाखाराम विरास मूलेवा, सचिव सखाराम राठौड़ चांदराई, कोषाध्यक्ष रतनलाल मेंशन कंवला, सलाहकार भंवरलाल लखावत मूलेवा, सहसचिव वगताराम मोबारसा बसंत, सह व्यवस्थापक सखाराम जोगसन कवराडा, प्रवक्ता रमेशकुमार जोगसन नारवणा, संगठन मंत्री जसराज पुच्छल पांचोटा, सह कोषाध्यक्ष हिम्मताराम माधव रोडला, व्यवस्थापक खेताराम जोगसन कवराडा, संयोजक प्रेमाराम बामणिया चांदराई, कमेटी सदस्य ओटाराम कवराडा, जालाराम भूति, भूपेन्द्र नारवणा, राजेश चुण्डा, गोपाराम प्रतापगढ एवं जिला ईकाई पी के चुण्डावात सेदरिया, चांदराई ब्लॉक सह संयोजक अशोक कुमार, रानी ब्लॉक संयोजक नरेश बाजक, सह संयोजक दिलीप मेघवाल, सुरेश कुमार आहोर, दीपाराम कवराडा, बिटिया ग्रामीण ईकाइ संयोजक कमलेश कुमार, कार्यवाहक प्रवीण सिंघल, अम्बेडकर सेवा समिति उम्मेदपुर अध्यक्ष संपत मीणा एवं सिंधलावटी मेघवाल समाज परगना पट्टी के विभिन्न गांवों से आए महिला पुरुष, युवा, कर्मचारी समेत समाज के कई भामाशाह मौजूद थे।

पावटा. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।

खबरें और भी हैं...