नालियों से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान
नालियों से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
आहोर | कस्बे के वार्ड संख्या 24 में नाली का निर्माण होने के बाद निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी नालियों में जमा रहता है जिससे मच्छर पनप रहे है। और इस कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।