आहोर | हरजी ग्राम में शिक्षा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एजुकेट गर्ल्स आहोर ब्लॉक प्रभारी हितेंद्र दवे, एफसी कैलाश व एफसी खसाराम और जिला कार्यालय से भवानीसिंह की ओर से बालिकाओं के नामांकन पर चर्चा की गई। अनामांकित व ड्रॉपआउट बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन करवाने के लिए अभिभावक बताया गया बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।