माधोपुरा रोड पर टैम्पो चालक की गलती से बाइक टकराई, दो घायल
माधोपुरा और भैंसवाड़ा के बीच पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल और टेम्पो में टक्कर लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए। जिसे आहोर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे रामाराम पुत्र समाराम मीणा निवासी अजीतपुरा व फतेहसिंह पुत्र मंगलसिंह राजपूत निवासी जेतपुरा आहोर से जालोर की ओर जा रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पम्प के पास पानी के केन से भरा हुआ टेम्पो जैसे ही पेट्रोल पम्प की ओर जाने के लिया मुड़ा, मोटरसाइकिल टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें आहोर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया।