फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
आहोर| आहोर थाने में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से दुरुपयोग कर बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार आहोर निवासी गेनाराम मेघवाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके नाम की गलत पोस्ट करके उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें आरोपी की ओर से जातिवाद और शांतिभंग करने का काम किया जा रहा है।