पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज आहोर में होगी राष्ट्रीय बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) की बैठक

आज आहोर में होगी राष्ट्रीय बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुडा बालोतान

राष्ट्रीय बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) आहोर एवं उम्मेदपुर की बैठक शनिवार को आहोर कस्बे में स्थित डिस्कॉम सहायक अभियंता कार्यालय के पास हनुमान मंदिर में आयोजित होगी। वही राष्ट्रीय बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) सचिव थानसिंह गहलोत ने बताया कि शनिवार को आहोर में आयोजित होने वाली आहोर/उम्मेदपुर कर्मचारी संघ की बैठक के दौरान आहोर में स्थित इंटक के भूखंड पर भवन निर्माण करवाने के बारे में चर्चा की जाएगी। साथ ही संघ के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान करवाने एवं तकनीकी सहायक राजेश बैरवा के उम्मेदपुर में परिवीक्षाकाल पूर्ण नहीं होने के कारणों के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में इंटक से जुड़े कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...