पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पादरली में खेतलाजी मंदिर के ताले तोड़ भंडारे से चोरी

पादरली में खेतलाजी मंदिर के ताले तोड़ भंडारे से चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पादरली| कस्बे के थुम्बा मार्ग पर स्थित प्राचीन खेतलाजी मंदिर मेें शुक्रवार मध्यरात्री को अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ भंडारे से रुपए चोरी कर ले गए। मंदिर का पुजारी जवानगिरी पुत्र लादगिरी रोजाना की तरह अलसवेरे पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा तो वहां टूटे ताले देखकर दंग रह गया। पुजारी ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना आहोर थाना प्रभारी अभयसिंह को दी। जिस पर चांदराई चौकी कांस्टेबल गोपाराम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन भी दिया। जिसमें बताया कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ रही है। घटना का शीघ्र ही खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मंदिर के भंडारे में कितने रुपए थे इस बारे में अभी पता नहीं चला है। इस मौके कांतिलाल सोनी, मंगलसिंह, हंससिंह बालोत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...