क्लस्टर हेड ने स्कूलों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुविधाएं जांची
महेंद्रगढ़/आकोदा | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना के प्राचार्य डॉ. बलराज आर्य ने क्लस्टर के अधीन आने वाले विद्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। प्राचार्य ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला आदलपुर पहुंचकर अध्यापक हाजरी रजिस्टर, स्किल पासबुक व मिड-डे मील के रजिस्टर की भी जांच की। प्राचार्य ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरकड़ा व ढाणी सीता सिंह विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने स्कूलों के विभिन्न रिकार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से स्टाफ सदस्य समय पर विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखें। कार्यालय से मांगी गई सूचना समय पर पहुंचाएं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी सीता सिंह में बच्चों को बोर्ड पर प्रश्नों का हल करके भी समझाया। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं को आदेश दिया कि अध्यापक डायरी, बच्चों की पढ़ाई व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।