पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • चार वर्षों से अटका पोल लगाने का कार्य ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में हुआ शुरू

चार वर्षों से अटका पोल लगाने का कार्य ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव आकोदा में लगभग चार साल से अटका बिजली का पोल लगाने का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ और जहां ज्यादा गतिरोध था, वहां का कार्य ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में निगम ने पूरा कर लिया। गांव में बस स्टैंड के नजदीक घरेलू बिजली सप्लाई के लिए पोल लगाने को लेकर पिछले चार साल से दो जमींदारों का आपस में गतिरोध चला आ रहा था, जिस कारण यह कार्य अटका हुआ था।

गांव में शुक्रवार को नायब तहसीलदार के साथ थाना प्रभारी नवल किशोर, आकोदा चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह व महिला पुलिस के अलावा बिजली निगम के एसडीओ गौरव पूरी पुलिस बल सहित मौके पर दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे और पोल लगवाने का कार्य आरंभ किया। करीब तीन घटे में पोल लगाने का कार्य पूर्ण कराकर ही प्रशासन वापस गया।

बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार वे कई बार यहां पोल लगाने आ चुके हैं, लेकिन हर बार जमींदारों ने पोल लगाने में अड़चल पैदा की और उन्हें बिना पोल लगाए ही वापस जाना पड़ा। निगम के एसडीओ गौरव ने बताया कि यह मामला लगभग चार साल पुराना है। कुछ कुओं पर रहने वाले लोगों को घरेलू बिजली सप्लाई के लिए एस्टीमेट बनाकर कार्य शुरू किया और कुछ पोल भी लगा दिए गए, परंतु वहां पर किसानों के आपसी झगड़े के चलते मामला कोर्ट में चला गया। दो साल के बाद मामला कोर्ट से ख़ारिज को गया। उसके बाद मामला सीएम विण्डो पहुंच गया। एसडीओ ने बताया कि सीएम के आदेशानुसार नायब तहसीलदार को डय़ूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को पोल लगवाए गए और जो जगह आपसी झगड़ा व मनमुटाव की थी वहां लगाए गए पोल पर तार भी डाल दिए गए। बाकी 3-4 दिन में पूरी लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा। मौके पर किसी प्रकार का कोई स्टे आर्डर नहीं मिला।

आकोदा. ग्रामीण से बात करते थाना प्रभारी नवन किशोर।

आकोदा. पोल लगाते कर्मचारी।

दो जमींदारों का आपस में गतिरोध चला आ रहा था, जिस कारण यह कार्य अटका था

खबरें और भी हैं...