पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बसई डिस्ट्रीब्यूटरी में 21 मई को फिर छोड़ा जाएगा पानी

बसई डिस्ट्रीब्यूटरी में 21 मई को फिर छोड़ा जाएगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ | आकोदा व उसके आसपास के गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नहरी विभाग बसई डिस्ट्रीब्यूटरी में 21 मई को पुन: पानी चलाएगा। यदि विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस बार 23 मई तक ना केवल बसई डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल तक पानी पहुंचेगा, अपितु आकोदा के जोहड़ को भी भरा जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई है। यहां हम आपको बता दें कि गांव आकोदा व आसपास के ग्रामीण लंबे समय से बसई डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल तक पानी व गांव के जोहड़ को भरने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के दबाव के कारण नहर विभाग ने बीते माह इस डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी चलाने की कवायद शुरू की थी। विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस विफलता को छुपाने के लिए दो बेलदारों व एक जेई को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही इस डिस्ट्रीब्यूटरी के जाने वाले एसडीओ से भी इसका चार्ज ले लिया गया था।

टेल तक पानी पहुंचाने की कवायद, आकोदा के जोहड़ भी भरने का प्लान

बसई डिस्ट्रीब्यूटरी में इस बार 21 मई को पानी छोड़ा जाएगा। उम्मीद है कि 23 मई तक पानी टेल पर पहुंच जाएगा। डिस्ट्रीब्यूटरी के सभी ब्लॉक साइफनों को ठीक करवाया है। किलोमीटर 13.44 पर पानी को लिफ्ट करने के लिए पंप सेट की व्यस्था की गई है। - दरियाव सिंह, जेई नहर विभाग।

सर्वे रिपोर्ट तैयार...अब साईफन पर

पंप सेट लगाकर लिफ्ट होगा पानी

विभाग के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने एक बार फिर इस डिस्ट्रीब्यूटरी के टेल तक पानी पहुंचाने के साथ आकोदा के जोहड़ को भरने की कवायद की गई है। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटरी का पुन: सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे में तैयार हुई रिपोर्ट के बाद अब विभाग ने 13.44 किलोमीटर पर साईफन पर पंप सेट लगा कर पानी को लिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए चार अस्थाई पंप सेट लगाए गए हैं। इसमें दो पंप सेट वर्किंग करेंगे, जो स्टेंड बाई रहेंगे। इसके अतिरिक्त सर्वे रिपोर्ट के बाद चार ब्लॉक साइफनों की भी सफाई की गई है। जबकि एक आकोदा के बाद डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतिम साईफन की शनिवार को सफाई की गई। करीब 17.846 किलोमीटर लंबी इस डिस्ट्रीब्यूटरी में दो दशकों से पानी टेल तक नहीं पहुंचा है। विभाग के अधिकारियों की माने तो इस डिस्ट्रीब्यूटरी में 13 किलोमीटर तक पानी ठीक चलता है, बाद में इसका हेड खराब होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है।

ये रहेगा विभाग का प्लान : इस बार जिले में नहरी पानी का टर्न 20 मई को शुरू होगा। 21 मई को जवाहरलाल नेहरू कैनाल पर स्थित पंप हाउस नंबर तीन से बसई डिस्ट्रीब्यूटरी में सुबह चार बजे 20 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। दोपहर बाद पानी को बढ़ाकर 40 क्यूसिक मिलेगा। जबकि 22 मई को डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता के अनुसार 70 क्यूसिक पानी मिलेगा। यह प्लान इसलिए तैयार किया गया है, ताकि डिस्ट्रीब्यूटरी कहीं से टूटे तो पानी को कंट्रोल किया जा सके, जिससे वेस्टेज ना हो।

खबरें और भी हैं...