पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • एसडीएम ने बाबा जयराम दास धाम व खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण, बच्चों व युवाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित

एसडीएम ने बाबा जयराम दास धाम व खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण, बच्चों व युवाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ के एसडीएम उत्तम सिंह ने रविवार को बाबा जयराम दास धाम पाली का भ्रमण किया और बाबा जयराम दास क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट खेला। उन्होंने गांव के इस स्टेडियम की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के बराबर बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि वह भी बचपन से क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं तथा हर सुबह क्रिकेट खेलता हैं, जिससे तन एवं मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने भिवानी के क्रिकेट स्टेडियम से इस स्टेडियम की तुलना करते हुए इसे बेहतर बताया। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को खेलों में भविष्य संवारने की प्रेरणा देते हुए बच्चों को स्टेडियम का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

जानकारी के अनुसार एसडीएम उत्तम सिंह स्कूल के दिनों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं। अभी महेंद्रगढ़ आने के बाद वह प्रत्येक रविवार को भिवानी भीम खेल स्टेडियम से खेलने जाते थे। उन्हें पता चला कि महेंद्रगढ़ में ही बाबा जयरामदास धाम पर भी अच्छा क्रिकेट खेल स्टेडियम है तो अब वे यहां प्रत्येक रविवार को सुबह नेट प्रैक्टिस व खेलने आएंगे।

एसडीएम ने सुबह पहले तो नेट प्रैक्टिस की, फिर बच्चों के साथ क्रिकेट खेली, इसके बाद उन्होंने 15 एकड़ भूमि पर लगे लगभग 300 किस्म के फलों के बगीचे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने देखा की यह पूरा प्रोजेक्ट बहुत ही सुंदर व सिस्टम से बनाया हुआ है। वहां लगभग प्रत्येक पौधे के पास ग्वार पाट्ठा का पौधा भी लगाया गया है, ताकि दीमक न लगे, वहीं बगीचे में दीमक नाशक दवाई भी बनाई जाती है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कमेटी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसी खेल मैदान के साथ स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की भी ठीक से व्यवस्था करवाई जाएगी। उसके बाद उन्होंने बाबा के मन्दिर का भ्रमण किया, जोहड़, धर्मशाला व एक 4 एकड़ में लगे दूसरे बगीचे, जिसमें लगभग 70 किस्म के फलदार पौधे हैं का भी जायजा लिया। जहां पर आर्गेनिक प्लांट का कन्ट्रोल होता है। उन्होंने बाबा के मन्दिर में लगे सीसी टीवी कैमरे देखकर कहा कि यह बहुत अच्छी सुविधा है। इस मौके पर मन्दिर कमेटी प्रधान रामोतार सिंह, मुन्ना सेठ, रवि, अनिल, करतार सिंह, फतेह सिंह व मुंसीराम आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।

आकोदा. गांव के बाल खिलाड़यों के साथ एसडीएम उत्तम सिंह।

आकोदा. जयराम दास धाम पर फलदार बगीचे का निरीक्षण करते एसडीएम उत्तम सिंह।

खबरें और भी हैं...