आकोला | निलोद गांव में कृषि विभाग ने किसानों को सोयाबीन के मिनीकिट वितरित किए। सहायक कृषि अधिकारी गोविंद लाल शर्मा व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एससी एसटी की गरीब महिलाओं को 25 सोयाबीन मिनीकिट वितरित किए। यह उन्नत बिज के मिनीकिट आठ-आठ किलो के थे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं व अनुदान की जानकारी दी। मौके पर अनुदान पत्रावलियां तैयार की गई। इस अवसर पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रधान सोहनलाल भील, एसडीएम अभिषेक गोयल, तहसीलदार अमृतलाल पटेल, बीडीओ संदेश पाराशर, हीना कुंवर, हेमेन्द्र सिंह राणावत, रुप सिंह राणावात, सरपंच, सचिव आदि मौजूद थे।