पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजयपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का समापन

विजयपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | वियजपुर में श्रीराम महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। नृसिंहद्वारा के महंत श्री वैष्णवदास महाराज के निर्देशन में चल हरे श्रीराम महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। महायज्ञ में आकोला सवाईपुर के महंत रामस्नेहदास महाराज, दुवावा के रामदास महाराज ने आशीर्वचन दिया। विधायक चंद्रभानसिंह, उपप्रधान सीपी नामधराणी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कमलेश पुरोहित, महायज्ञ के संरक्षक राव नरेंद्रसिंह मौजूद थे। विजयपुर प्रगणा के धर्मप्रेमी भक्तजनों तथा व्यापार मंडल ने प्रतिष्ठान बंद रख तथा नृसिंह सेवा मंडल को सहयोग दिया। महायज्ञ में रामायण पाठ ब्रह्मानंद रामायणी ने तथा रात्रिकालीन रामलीला जालोर के कलाकारों ने की।

खबरें और भी हैं...