पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायपुरिया में पांच बाड़ों में लगी आग, चारा जला

रायपुरिया में पांच बाड़ों में लगी आग, चारा जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरिया कला गांव में यूपीएस स्कूल के पीछे एक खेत में आग लग गई। हवा के कारण आग आस-पास के खेत व बाड़ों में फैल गई, जिससे चारा, बैलगाड़ी सहित घरेलू सामान जल कर राख हो गया।

बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना से चित्तौडगढ से दमकल भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि गुरुवार दोपहर में रायपुरिया के यूपीएस स्कूल के पास एक खेत में आग लग गई, जिससे वेणीराम भील के खेत की बाड़ के साथ साथ आस-पास की बाड़ भी जल गई। आग लगते देख हरलाल जटिया ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे व आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। एसएचओ सुरेश विश्नोई मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। सूचना पर चित्तौडगढ से दमकल भी पहुंची। इससे पहले ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर टैंकर मंगवा कर आग बुझाने में मदद की। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हवा के कारण आग डालू भोपाजी, भगवानलाल, रुपलाल व उदयलाल जटिया के बाड़े मे पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों की मदद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान हरलाल जटिया के पांच झुलस गए।

खबरें और भी हैं...