ईंट थापने पर हुआ विवाद, युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
आलमपुर | आलमपुर थाना क्षेत्र के तहत गांगे पुरा में ईंट थापने को लेकर हुए विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। मेवाराम पुत्र पुन्नू प्रजापति ने पुलिस को बताया शनिवार शाम सात बजे वह गांव के हार में अपने खेत में ईंटें थाप रहे थे। इसी दौरान गांव के गोविंद पुत्र पंचू सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।