श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन निकली कलशयात्रा
आलोट | अरवलिया भामा में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन सुबह कलशयात्रा निकली, विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पं.महेश भारद्वाज ने भागवत के उपदेशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कथा का लाभ एक स्थान पर आसन लगाकर सुनने से मिलता है। रामदरबार, हवन और कथा के आयोजन मन से होते हैं। यह अंतर आत्मा के कहने पर मानव करता है। भक्ति भाव तभी जागृत हाेते हैं जब हम सकारात्मक सोच रखकर परोपकार की भावना रखते हैं। बालूसिंह सोलंकी ने बताया रोज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कथा होगी। कथा का विश्राम 23 अप्रैल को होगा। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा।