आलोट | संविधान बचाओं-देश बचाओं के नारे को सार्थक करने के लिए बहुजन संघर्ष दल द्वारा मंगलवार को वाहन रैली निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे ऊपरली टोली से वाहन रैली शुरू होगी, जो दशहरा मैदान, बाम्बे सेंटर चौराहा, लखारा कुई, कन्याशाला रोड, बस स्टैंड, राजेंद्र चौक होते हुए कारगिल चौराहा, स्टेशन रोड, तहसील परिसर पहुंचेगी। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में दलित समाज के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के संदर्भ में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। अतिथि प्रदेश महासचिव यशवंत बसेर, रमेशचंद्र ररोतिया, कमरूद्दीन नियारगर, गोविंदराम मईड़ा, सुरेश सोनार्थी, बलराम बोस, संसदीय प्रभारी मदनलाल वर्मा रहेंगे। बसंद जिलाध्यक्ष प्रेमराज परमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धनलाल मालवीय, तहसील अध्यक्ष कालूराम सूर्यवंशी ने कार्यकर्ताओं से रैली सफल बनाने की अपील की।