पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सब्जी वालों ने पुरानी जगह लगाईं दुकानें नप कर्मचारी हटाने गए तो हुआ विवाद

सब्जी वालों ने पुरानी जगह लगाईं दुकानें नप कर्मचारी हटाने गए तो हुआ विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद ने रानीपुरा में लगने वाली सब्जी मंडी बस स्टैंड में शिफ्ट की है और सब्जी नीलामी के लिए कबाड़े की खुली भूमि दी है। सोमवार को कुछ सब्जी विक्रेता पुरानी जगह जाकर बैठ गए। आसपास के दुकानदारों की शिकायत पर नगर परिषद कर्मचारी उन्हें हटाने तो उनके बीच विवाद हो गया। मामला गरमाने पर पुलिस बुलाना पड़ी। बाद में नगर परिषद सीएमओ आैर जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। सब्जी विक्रेताओं ने नई जगह शेड और पानी की व्यवस्था की मांग की।

रानीपुरा में सब्जी की दुकानें लगने के कारण वहां पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी। समस्या निराकरण के लिए सब्जी विक्रेताओं को सब्जी बेचने के लिए बस स्टैंड और सब्जी नीलामी के लिए कबाड़े की खुली भूमि तय कर दुकानदारों को शिफ्ट किया था। सोमवार को कुछ सब्जी विक्रेताओं ने पुराने सब्जी नीलाम स्थल पर जाकर दुकानें लगा ली। आसपास के लोगों ने सूचना नगर परिषद को दी। नप कर्मचारी जब उन्हें हटाने पहुंचे, तो सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया। उनका कहना था बस स्टैंड पर सीसी रोड बना है, इस कारण लकड़ी गाड़कर टेंट नहीं बना सकते। गर्मी अधिक होने से सब्जियां खराब होती हैं। वहां न शेड है और ना पानी की व्यवस्था। वहीं अंडे की दुकान है ऐसे में वहां कचरा जमा होता है। नगर परिषद कर्मचारी नहीं माने और जेसीबी से नीलाम स्थल पर पुराने बनी गुमटियां हटाने लगे तो सब्जी विक्रेताओं ने मना किया और अड़ गए। इतने में वहां पुलिस पहुंच गई। बाद में जनप्रतिनिधियों व नगर परिषद सीएमओ कुलदीप किंशुक मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका कोई हल निकालेंगे। इसके बाद सब्जी विक्रेता माने और मामला शांत हुआ। नगर परिषद सीएमओ किशुंक ने मामले में मंडी सचिव सुनील मजावदिया से चर्चा कर सब्जी मंडी के नीलामी की जानकारी ली। तो उन्होंने बताया मंडी एक्ट में सब्जी नीलामी की प्रक्रिया आती है।

नप कर्मचारियों व सब्जी विक्रेताओं के बीच हुआ विवाद।

खबरें और भी हैं...