पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • होर्डिंग्स लोगों के लिए बने खतरा छाया के चक्कर में हो न हादसा

होर्डिंग्स लोगों के लिए बने खतरा छाया के चक्कर में हो न हादसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के किसी भी इलाके में नजर दौड़ाए तो आपको हर जगह होर्डिग्स दिखाई देंगे। नगर के व्यस्ततम चौराहे व तिराहे और व्यवसायिक भवनों की छत पर अवैध रूप से लगाएं हैं। स्थानीय प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने से होर्डिंग लगाने वालों को किसी का डर नहीं है। होर्डिंस की वजह से वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और वे हादसे के शिकार हो जाते हैं। अवैध होर्डिंग्स की वजह से नगर परिषद को राजस्व की हानि हो रही है।

शहर को राजनीतिक दलों व विभिन्न संगठनों ने होर्डिंग से पाट दिया है। प्रमुख चौराहा व सड़कों के किनारे अवैध होर्डिंग से भरे है। कई सालों से नगर परिषद ने एक भी होर्डिंग की अनुमति नहीं दी। फिर भी बेहिसाब होर्डिंग लगे हैं। शहर में ऐसा काेई रोड नहीं है, जहां किसी न किसी संगठन का होर्डिंग न लगा हो। आयोजन, उपलब्धि, नियुक्ति, मनोनयन व कार्यक्रम होते हैं लोग ऐसे ही चौराहे व आम रास्तों पर हाेर्डिंग लगा देते हैं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से बढ़ रहे हौसले

कारगिल चौराहे पर अधर में लटका होर्डिंग, कभी भी गिर सकता है। फोटो | भास्कर

जहां-तहां होर्डिंग से शहर की खूबरसूरती हाे रही कम

राहुल पारिख ने बताया विट्‌ठल मंदिर चौराहा, लखारा कुई चौराहा, राजेंद्र चौक, संजय चौक, कारगिल चौराहा पर होर्डिंग लगे हैं। इसके कारण शहर की खूबसूरती कम हो रही हैं। प्रशासन काे इन्हें हटवाना चाहिए। नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग लगवाएं थे, जिनमें से कई टूट चुके हैं और लटक रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा होर्डिंग करगिल चौराहे पर लगा है, गर्मी से बचने के लिए लोग उसके नीचे बैठते हैं। ऐसे में कभी भी होर्डिंग गिरने से जनहानि हो सकती है।

अवैध होर्डिंग्स हटवाएंगे

नगर परिषद ने एक भी होर्डिंग की अनुमति जारी नहीं की है। सभी होर्डिंग अवैध है। नगरपरिषद के जो होर्डिंग्स टूट गए है, उन्हें हटवा देंगे। शेष जिन लोगों ने अवैध होर्डिंग लगाएं है, उनकी जब्त की कार्रवाई करेंगे। कुलदीप किंशुक, सीएमओ, नगरपरिषद आलोट

खबरें और भी हैं...