आलोट | ब्लॉक व शहर कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। राजीव गांधी अमर रहें.., राजीव गांधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान.. के नारे लगाकर उन्हें याद किया। मप्र युवक कांग्रेस महासचिव अजीत बौरासी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामप्रसाद मुनीम, मंडलम अध्यक्ष युनूस अली, शंकरसिंह लक्ष्मीपुरा, शहर युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव योगेश निगम, आईजीसीआर अध्यक्ष राकेश राव, उल्फत सिंह, पप्पू बौरासी, विजय पडियाल मौजूद थे।
ताल | द्वारकाधीश मंदिर तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए । पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण सकलेचा, पार्षद प्रतिनिधि पवन मोदी, सुशील शर्मा, गोपाल मुखिया, अभिषेक सकलेचा, ललित दुबे मौजूद थे।
सुखेड़ा | राजीव गांधी के चित्र पर नगर व युवक कांग्रेस ने माल्यार्पण किया। नारे लगे। मुरली गांधी, जयनारायण मालपानी, प्रदीप मेहता, नागेश्वर जोशी, गौरव पंडित, राकेश पानेरी, मनीष सोलंकी मौजूद थे।