पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • दुकान में तोड़फोड़ मामले में मंच ने दिया ज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ मामले में मंच ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनादिकल्पेश्वर मेले में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की दुकान में घुसकर सामान तोड़फोड़ करने के संबंध में हिंदू जागरण मंच ने थाने पर ज्ञापन दिया। जिसमें बताया अनादिकल्पेश्वर मेले में स्थानीय निवासी हरीश प्रजापत ने मिट्‌टी की मूर्तियों की दुकान लगाई थी। वहीं पर दो पक्षेां में विवाद के चलते झगड़ा हो गया। जब हरीश ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की। वह भागकर अपनी दुकान में आ गया। इसके बाद एक पक्ष ने हरीश की दुकान में घुसकर उसकी दुकान में रखा सामान व मूर्तियां तोड़ दी। जब हरीश ने इसकी रिपोर्ट में लिखानी चाही तो पुलिस ने मनचाही रिपोर्ट लिखी। हिंदू जागरण मंच, फुले ब्रिगेड, किसान संघ, भगवा फोर्स ने ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आलोट बंद करने की चेतावनी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...