पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 10वीं और 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत, बेटियां अव्वल

10वीं और 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत, बेटियां अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। इसमें 10वीं बाेर्ड का रिजल्ट सुधरा तो 12वीं का रिजल्ट डाउन हुआ।

10वीं की परीक्षा में महावीर स्कूल की छात्रा कृति देसरला 97.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रावीण्य सूची में आठवें स्थान पर रहीं। इसका भोपाल में सीएम ने सम्मान किया। कराड़िया में हाईस्कूल का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। हायर सेकंडरी स्कूल परिणाम 97 प्रतिशत रहा। शासकीय कन्या उमावि में कक्षा 12वीं में 117 छात्राओं में से 105 उत्तीर्ण हुई। 10वीं का परिणाम 65 प्रतिशत रहा। बड़ावदा, केरवासा, नेतावली में शासकीय स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा।

स्कूलों की स्थिति

ताल-शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में 10वीं का परीक्षा परिणाम 48 प्रतिशत, 12वीं का 53 प्रतिशत रहा। वहीं गांव पंथपिपलौदा का परिणाम 54 प्रतिशत रहा।

महिदपुर रोड-कन्या हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। शासकीय हाईस्कूल लूनी का परिणाम 78 प्रतिशत रहा। वहीं गुरुकुल स्कूल में 10वीं का परिणाम 98 प्रतिशत रहा।

रिंगनोद- शासकीय उमावि का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा।

रियावन- शासकीय हाईस्कूल रानीगांव का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा।

रोला- शासकीय हाईस्कूल का परिणाम 62 प्रतिशत रहा।

पंचेवा- संस्था प्राचार्य रामेश्वर बामनिया ने बताया शासकीय हाईस्कूल का परिणाम 87 फीसदी रहा।

खबरें और भी हैं...