‘रमजान माह में शांति और व्यवस्था बनाए रखें’
रमजान को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम रणजीतसिंह, एसडीओपी शशि कैथवास, तहसीलदार सुनीता तिवारी, टीआई सुरेंद्रसिंह गड़रिया, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सुनील सुलिया ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। तहसीलदार स्वाति तिवारी, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपेंद्रसिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, रमेश पाठक, जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा सहित अशोक खिंची, पवन शर्मा, मदनसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।