पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बरखेड़ाकलां सरपंच को फिर पद से हटाया

बरखेड़ाकलां सरपंच को फिर पद से हटाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलोट | ग्राम पंचायत बरखेड़ाकलां की सरपंच कलाबाई पति गोपाल रंगीला को भ्रष्टाचार एवं गबन मामले में एक बार फिर पद से हटाने के आदेश हुए हैं। सालभर पहले गांव के सुनील सेठिया ने सरपंच व उनके पति के खिलाफ गबन की शिकायत की थी। जांच सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ने सरपंच को पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद सरपंच कलाबाई ने उज्जैन आयुक्त के समक्ष अपील पेश की और फिर इंदौर हाईकोर्ट में चुनौती दी। जहां से 45 दिन का स्टे मिला था। जांच पूरी होने के बाद आयुक्त ने जिला पंचायत सीईओ के पूर्ववत आदेश को यथावत रखते हुए सरपंच को पद से हटाने के आदेश जारी किए।

खबरें और भी हैं...