अभिभाषक संघ के चुनाव में प्रहलाद अध्यक्ष, मनीष सचिव
अभिभाषक संघ के चुनाव सोमवार को अभिभाषक कार्यालय पर हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए मत डाले गए, वहीं सचिव व कोषाध्यक्ष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। विजेता उम्मीदवारों का अभिभाषकों ने स्वागत किया और बधाई दी।
निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल व्यास, योगेश सोलंकी ने बताया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 4-4 उम्मीदवारों ने आवेदन दिए थे।
नाम वापसी में 4 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रहलादसिंह परिहार, नथमल उपाध्याय ने दावेदारी दी। इसमें परिहार को 334, उपाध्याय को 29 वोट मिले। इनमें से 3 अभिभाषकों ने नोटा का उपयोग किया। उपाध्यक्ष पद के लिए संजय शाह को 38, राजेश मंडवारिया को 24 वोट मिले। इसमें 4 अभिभाषकों ने नोटा का उपयोग किया। इसके अलावा सचिव मनीष फरक्या व कोषाध्यक्ष मकबूल खान का चुनाव सर्वानुमति से निर्विरोध किया गया। अभिभाषक संघ के नए पदाधिकारी मंगलवार से पदभार संभालेंगे।
प्रहलादसिंह परिहार