पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1.44 करोड़ रु. से बनेगा डेम, विधायक ने किया भूमिपूजन

1.44 करोड़ रु. से बनेगा डेम, विधायक ने किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ताजली में डेम निर्माण का भूमिपूजन करते विधायक।

आलोट | ग्राम पंचायत मूंज के गांव ताजली में 1 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से डेम का निर्माण होना है। जिसका भूमिपूजन सोमवार को सुबह 11 बजे विधायक जितेंद्र गेहलोत ने किया। विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपेंद्रसिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी रहे। विधायक गेहलोत ने कहा डेम बनने से लोगों की पेयजल समस्या हल होगी। पीने व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। माैके पर सरपंच डुंगरसिंह परिहार, भारतसिंह परिहार, मदनसिंह पंवार, प्रहलादसिंह पंवार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...