पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सब्जी नीलाम के समय लगता जाम, अधिकारियों ने किया दौरा

सब्जी नीलाम के समय लगता जाम, अधिकारियों ने किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के व्यस्ततम चौराहे राजेंद्र चौक पर अव्यवस्था के कारण परेशानी का सबब बना हुआ है। यहीं पर सब्जी की नीलामी होती है, कई बार सब्जी वाहनों के कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इधर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख अतिक्रमण किया जाता है, इससे रोड संकरा हो जाता है और सारे वाहन आमने-सामने आने के कारण जाम लग जाता है।

व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसडीओपी शशि कैथवास, नगरपरिषद सीएमओ कुलदीप किंशुक, टीआई राजेंद्रसिंह गड़रिया ने सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर पेढ़ी से नीचे सामान रख व्यवस्था बिगाड़ी जाती है। नप सीएमओ किंशुक ने बताया सब्जी मंडी को बस स्टैंड के पास शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को हिदायत देंगे।

बस स्टैंड के समीप मैदान में लगेगी सब्जी दुकानें - नप अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्रसिंह सोलंकी, सीएमओ कुलदीप किंशुक ने सब्जी विक्रेताओं से स्थान बदलने को लेकर चर्चा की। आखिर में सब्जी विक्रेता बस स्टैंड समीप मैदान में बैठने के लिए राजी हो गए। इधर सब्जी नीलामी के लिए कबाड़े की जगह तय की गई। जहां बाद में नप द्वारा पक्की दुकानें बनाई जाएगी। उपाध्यक्ष अशोक खींची, पार्षद प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...