ग्राम पंचायत मूंज के गांव ताजली में 1 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से बनने वाले डेम का भूमिपूजन सोमवार सुबह 11 बजे विधायक जितेंद्र गेहलोत करेंगे। विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि ओपेंद्रसिंह यादव, जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी रहेंगे।