बर्डियाराठौर में शुक्रवार रात जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ ने प्याऊ का लोकार्पण किया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने किया। पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष धाकड़ की ढोल-ढमाकों, बैंडबाजों के साथ रैली निकाली। पंचायत पदाधिकारियों ने साफा बांधकर सम्मान किया। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य भगवानसिंह गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल धाकड़, कांग्रेस नेता सुरेश बाफना थे। जनपद सदस्य नीलम सोलंकी ने गांव में हाईस्कूल खुलवाने की मांग जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष धाकड़ से की। रामचंद्र हाड़ा, रतन हाड़ा, शिवनारायण प्रजापत, लालूराम पंवार, नागूलाल सूर्यवंशी, प्रभुलाल, मोहनलाल, बालाराम हाड़ा आदि मौजूद थे। आभार सरपंच प्रतिनिधि अजय पंवार ने माना।