शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्या को लेकर शुक्रवार को शासकीय कन्या उमावि में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक परिवेदना शिविर लगाया। स्थापना, वेतनमान विसंगति और वेतनवृद्धि, छठे वेतनमान के एरियर, अवकाश, भविष्य निधि, प्रोफाइल में सुधार संबंध में आवेदन दिए। बीईओ विवेक नागर ने निराकरण के लिए जिला कार्यालय भेजे हैं। शिविर दौरान एसडीएम रणजीत कुमार, सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय सहित रामप्रसाद धाकड़, सलीम खान, प्राचार्य नासीर खान, जनशिक्षक मोहन जोशी, नारायणलाल पंवार, गाेपाल सोलंकी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।