जीआरएस की हड़ताल जारी, मिला समर्थन
आलोट | नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आव्हान पर ब्लाॅक की पंचायतों के जीआरएस द्वारा कलमबंद हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के चौथे दिन ग्राम रोजगार सहायकों ने प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की। जीआरएस ने हमारी मांगें पूरी करों, हमारी मांगें पूरी करों के नारे लगाएं। शनिवार को जनपद अधिकारियों ने जीआरएस की मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल का समर्थन किया। ग्राम रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से आवास योजना के काम प्रभावित हो रहे हैं। आवास निर्माण की वास्तविक स्थिति को फोटो के माध्यम से अॉनलाइन अपलोड और जीयो टैग के बाद हितग्राहियों की किश्त जारी होती है। मनरेगा और मस्टर संबंधी कामों में दिक्कत है। संचालन जिला सचिव घनश्याम प्रजापत व आभार ब्लॉक अध्यक्ष संजय डांगी ने माना।