आलोट | चारधाम की यात्रा के लिए खामरिया से 30 यात्रियों का जत्था बस से रवाना हुआ। विहिप नेता नटवरराव पंवार ने बताया यात्रा 30 दिन की रहेगी। यात्री उत्तराखंड की गंगोत्री, जमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीविशाल, वैष्णोदेवी, रामदेवरा सहित अन्य तीर्थों की यात्रा कर लौटेंगे। यात्रा में शामिल पूर्व सरपंच भेरूसिंह परमार, भगतबाई, नारायणसिंह चौहान, कालूसिंह चौहान, सरदारसिंह चौहान आदि का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरपंच शंकरसिंह, उंकारसिंह मकाती, जोरावरसिंह चौहान, बहादुरसिंह परमार आदि मौजूद थे।