आलोट | जीवदया की कोई उम्र नहीं होती। यह सिद्धकर दिखाया है विक्रमगढ़ के 20 बच्चों ने। अप्रैल में गुरुदेव श्री 1008 अवधेशाचार्यजी महाराज (अयोध्या) विक्रमगढ़ आए थे। यहां उन्होंने प्रवचन में जीवदया की बात कही। प्रेरणा लेकर नगर के अक्षत कोठारी, दिव्यांशु गोस्वामी, गजराजसिंह सोलंकी, राम विशाल, मितांशु पोरवाल, अपूर्वा सेठिया, तनु सेठिया ने गोसेवा के लिए अपने जेब खर्च के पैसे इकट्ठे किए। उनसे एक ट्रॉली चारा खरीदा और गोशाला में गायों को खिलाया। विक्रमगढ़ के विद्यानंद गोस्वामी, बंकट सेठिया ने घास गोशाला भिजवाई। गोशाला अध्यक्ष हरिशंकर जोशी, मैनेजर महावीरदास बैरागी ने बच्चों की सेवा भावना का स्वागत किया।