आलोट | संविदा साक्षर भारत प्रेरक संघ की बैठक अांबेडकर मांगलिक परिसर में हुई। सर्वानुमति से बनेसिंह सिसौदिया (नापाखेड़ा) को ब्लॉक प्रेरक संघ अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक संयोजक विक्रम नावटीया, उपाध्यक्ष दादूसिंह, मीडिया प्रभारी नंदलाल, कोषाध्यक्ष रानूकुंवर, सहसचिव बाबूलाल को नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों में परिवर्तन और नवीन पद के लिए प्रेरक साथियों को दायित्व दिए गए। संगठन मंत्री सरोजबाला निगम, जिला सचिव महावीरदास बैरागी, माधोपुर ताल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक संगठन मंत्री गोविंद शर्मा, ब्लॉक सचिव रीना जैन मौजूद थे। आभार संविदा प्रेरक संघ जिला सचिव महावीरदास बैरागी ने माना।