सेन समाज ने नृसिंह मंदिर पर की आरती
आलोट | सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 718वीं जयंती सेन समाज द्वारा शुक्रवार को मनाई गई। जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। जूना बाजार रावला गली में भगवान नृसिंह की ढोल-ढमाकों के साथ पुजारी सोनू बैरागी के सान्निध्य में आरती कर प्रसादी वितरित की। समाज के अशोक देवड़ा, मांगीलाल गेहलोत, मोतीलाल परमार, सत्यनारायण परमार, मांगीलाल देवड़ा, राधेश्याम लिमड़िया, प्रहलाद परमार, चंद्रप्रकाश राठौड़, गोपाल परमार आदि मौजूद थे।