पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘वेतन विसंगति दूर करके लाभ दें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलोट | पर्यवेक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने सहित पदोन्नति व क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग को लेकर महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को तहसीलदार स्वाति तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि नियमित पर्यवेक्षकों की वेतन विसंगति दूर करें। पर्यवेक्षकों को निश्चित 9300-34 ग्रेड पे 3600 दिया जाए। सेवाकाल के दौरान कम से कम एक पदोन्नति व तीन क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग की। संविदा पर्यवेक्षकों को नियमित करें। ज्ञापन का वाचन बरखा जोशी ने किया। सुपरवाइजर मोनिका शुक्ला, माया वर्मा, धापू मालवीय, सुनीता नरेश, अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, राजकुमारी ठाकुर आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...