हड़ताल पर बैठे पंचायत जीआरएस से चर्चा करते जनपद अध्यक्ष परिहार।
भास्कर संवाददाता | आलोट
नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आव्हान पर ब्लाॅक की पंचायतों के जीआरएस द्वारा कलमबंद हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के चौथे दिन ग्राम रोजगार सहायकों ने प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की। जीआरएस ने हमारी मांगें पूरी करों, हमारी मांगें पूरी करों के नारे लगाएं। शनिवार को जनपद अधिकारियों ने जीआरएस की मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल का समर्थन किया।
ग्राम रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से आवास योजना के काम प्रभावित हो रहे हैं। आवास निर्माण की वास्तविक स्थिति को फोटो के माध्यम से अॉनलाइन अपलोड और जीयो टैग के बाद हितग्राहियों की किश्त जारी होती है। मनरेगा और मस्टर संबंधी कामों में दिक्कत है। ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल धाकड़, जनपद प्रतिनिधि संतोष पालीवाल, नीलमकुंवर सोलंकी, मधुबाला, चंदरलाल बोडाना, सरपंच तूफान मालवीय, अशरफ मुल्तानी, जनपद सदस्यों ने जीआरएस की मांगाें को जायज बताया। संचालन जिला सचिव घनश्याम प्रजापत ने किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष संजय डांगी ने माना।