पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • हड़ताल न करें, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें

हड़ताल न करें, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंवाद में ग्रामीणों से चर्चा करती एसडीओपी कैथवास।

भास्कर संवाददाता | आलोट

आगामी दिनों में किसानों की मांगों को लेकर हड़ताल का माहौल बन रहा है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

शनिवार को एसडीओपी शशि कैथवास गांव जमुनियाशंकर पहुंची। जहां ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्या सुनी। एसडीओपी कैथवास ने किसानों को समझाईश दी कि हड़ताल न करें और आवश्यक सामानों की आपूर्ति जारी रखें। वहीं लोगों के साथ अलग-अलग तरीकों से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में बताया और उन्हें जागरूक रहने की बात कही। इसके बाद गांव कराड़िया भी जनसंवाद हुआ। जहां ग्रामीणों ने कंजरों द्वारा चोरी न करने के लिए लोगों से वसूली किए जाने की बात कही। इस पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से कंजरों को संरक्षण देने वाले व चोरी की सूचना थाने पर देने की बात कही। वहीं किसी के बहकावे में आकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने की समझाइश दी। जनसंवाद दौरान बरखेड़ाकला थाना प्रभारी गोपालसिंह गुणावत, सरपंच राजेंद्रसिंह सोलंकी, सरपंच सुरेश पाटीदार, ओमप्रकाश पाठक, नागेश्वर शर्मा, कचरूलाल बैरागी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...